आरएमसेलेक्ट के बारे में

भारत मैं राई-सरसों उत्पादन क्षेत्र को उनकी कृषि पारिस्थितिक के अनुरूप मुख्य रूप से पांच भागों में बांटा गया हैं। सरसों की उन्नत किस्मों का विकास मूलरूप से वारानी एवं सिंचित परिस्थितियों को ध्यान मैं रख कर किया जाता हैं। जलवायु परिस्थितियों के अनियमित व्यवहार में, किसानों के लिए यह जरूरी हैं कि उन्हें उनकी परिस्थितियों के अनुरूप उपलब्ध उपयुक्त तकनीकों की जानकारी हो। राई-सरसों के शोध कर्ताओं ने वर्षा आधारित, सिंचित एवं दोनों परिस्थितियों मैं अच्छा प्रदर्शन करने वाली उन्नत किस्मों का विकास किया हैं। इन किस्मों के वारे मैं जानकारी इधर उधर विखरी हुयी तथा कई प्रकार के प्रपत्रों एवं प्रकाशनों मैं उपलब्ध है। यहाँ यह एक चुनोती थी कि इन जानकारीयों को इलेक्ट्रॉनिक रूप मैं सही से व्यवस्थित किया जाय ताकि देश के किसान इन जानकारीयों से लाभान्वित होकर राई-सरसों की पैदावार बढ़ा सकें।

इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए एक बेव आधारित किस्म चयन विशेषज्ञ सिस्टम विकसित किया गया हैं यह सिस्टम वैज्ञानिक ज्ञान को पृष्ठ भूमि मैं रख नॉलेज इंजीनियरिंग का उपयोग कर विकसित किया गया हैं। यह सिस्टम किसानों के स्थान एवं जलवायु परिस्थितियों जैसे वारानी अथवा सिंचित के आधार पर उनकी पसन्द की उपयुक्त किस्म वताता हैं। सिस्टम मैं १६० से ज्यादा विभिन्न परिस्थितियों के लिए विकसित किस्मों की जानकारी एकत्रित की गयी हैं। इस सिस्टम की महत्वपूर्ण विशेषता यह हैं कि यह द्विभाषी यानी हिंदी एवं अंग्रेजी (जिसे किसान आसानी से समझ सकें) मै हैं |

यह सिस्टम किसानों, छात्रों, कृषि प्रसार कार्यकर्ताओं एवं कृषि शोधकर्ताओं के लिए भूत उपयोगी हैं | राई-सरसों पैदा करने वाले किसान इस का उपयोग अपने स्थान और कृषि जलवायु परिस्थितियों के अनुरूप उपयुक्त किस्म का चयन कर करने के लिए कर सकते हैं। सिस्टम बहुत सरल एवं उपयोगकर्ता के अनुकूल विकसित किया गया है | इसमें उपयोगकर्ता को बहुत कम टायप करना पड़ता है ज्यादातर विकल्पों को कॉम्बो बॉक्स, चेक बॉक्स तथा रेडियो बॉक्स के माध्यम से चयन कर सकते हैं।

कृषि प्रसार कार्यकर्ताओं जो राई-सरसों की उन्नत उत्पादन प्रौद्योगिकियों के हस्तांतरण मै लगे या लगी हुई है इस सिस्टम का उपयोग कर अपना ज्ञान वर्द्धन एवं विकसित उन्नत किस्मों के बारे मै अद्यतन जानकारी प्राप्त कर सकते हैं जो किसानों के लिए उनके स्थान और उत्पादन की स्थिति के लिए उपयुक्त किस्म का सुझाव में मदद कर सकेगी |

कृषि, वनस्पति, आदि विज्ञान विषयों के छात्र सिस्टम का उपयोग कर अलग-अलग स्थानों और कृषि जलवायु पारिस्थितियों के लिए विकसित विभिन्न विशेषताओं की राई-सरसों की किस्मों के बारे में जानकारी अपने अध्ययन के प्रयोजनों के लिए जानकारी एकत्र कर सकते हैं।

यह सिस्टम शोधकर्ताओं विशेष करके पादप प्रजनकों, सस्य विज्ञानीओं, आदि द्वारा इस्तेमाल किया जा सकता है। यह सिस्टम राई-सरसों की किस्मों में तेल की मात्रा, बीज वजन, पौधे की ऊंचाई, उत्पादकता आदि विशेषताओं के बारे में जानकारी प्रदान करता है। इसलिए, राई-सरसों के शोधकर्ता अपने भविष्य के अनुसंधान कार्यक्रम के लिए उपुक्त प्रजाति का चयन कर सकते हैं |

आगे पढ़ें