आरएमसेलेक्ट किसानों के लिए

आरएमसेलेक्ट जो एक राई-सरसों उन्नत किस्म सूचना प्रबंधन प्रणाली है भारतीय किसानों के लिए बहुत उपयोगी है | राई-सरसों पैदा करने वाले किसान इसका उपयोग अपने स्थान और कृषि जलवायु परिस्थितियों के अनुरूप उपयुक्त किस्म का चयन कर करने के लिए कर सकते हैं। सिस्टम बहुत सरल एवं उपयोगकर्ता के अनुकूल विकसित किया गया है | इसमें उपयोगकर्ता को बहुत कम टायप करना पड़ता है ज्यादातर विकल्पों को कॉम्बो बॉक्स, चेक बॉक्स तथा रेडियो बॉक्स के माध्यम से चयन कर सकते हैं।

आरएमसेलेक्ट कृषि प्रसार कार्यकर्ताओं के लिए

यह सिस्टम कृषि प्रसार कार्यकर्ताओं जो राई-सरसों की उन्नत उत्पादन प्रौद्योगिकियों के हस्तांतरण मै लगे या लगी हुई है के लिए बहुत उपयोगी है | प्रसार कार्यकर्ता इस सिस्टम का उपयोग कर अपना ज्ञान वर्द्धन एवं विकसित उन्नत किस्मों के बारे मै अद्यतन जानकारी प्राप्त कर सकते हैं जो किसानों के लिए उनके स्थान और उत्पादन की स्थिति के लिए उपयुक्त किस्म का सुझाव में मदद कर सकेगी |

आरएमसेलेक्ट छात्रों के लिए

यह सिस्टम कृषि, वनस्पति, आदि विज्ञान विषयों के छात्रों द्वारा इस्तेमाल किया जा सकता है। सिस्टम अलग-अलग स्थानों और कृषि जलवायु पारिस्थितियों के लिए विकसित विभिन्न विशेषताओं की राई-सरसों की किस्मों के बारे में जानकारी प्रदान करता है। छात्र अपने अध्ययन के प्रयोजनों के लिए राई-सरसों किस्मों के बारे में जानकारी एकत्र कर सकते हैं।

आरएमसेलेक्ट कृषि शोधकर्ताओं के लिए

यह सिस्टम शोधकर्ताओं विशेष करके पादप प्रजनकों, सस्य विज्ञानीओं, आदि द्वारा इस्तेमाल किया जा सकता है। यह सिस्टम राई-सरसों की किस्मों में तेल की मात्रा, बीज वजन, पौधे की ऊंचाई, उत्पादकता आदि विशेषताओं के बारे में जानकारी प्रदान करता है। इसलिए, राई-सरसों के शोधकर्ता अपने भविष्य के अनुसंधान कार्यक्रम के लिए उपुक्त प्रजाति का चयन कर सकते हैं

Lazy Owl Image

स्थान एवं कृषि पारिस्थिति के अनुरूप किस्म चयन

आरएमसेलेक्ट प्रयोक्ताओं को उनके स्थान और स्थिति के अनुसार अपनी पसंद की किस्म का चयन करने के लिए सक्षम बनाता है ।

आगे बढ़ें
Lazy Owl Image

राई-सरसों की प्रजाति अनुसार किस्म चयन

आरएमसेलेक्ट राई-सरसों की अलग-अलग प्रजतियों की किस्मों की सूची प्रदर्शित करने के लिए विकल्प प्रदान करता है।

आगे बढ़ें
Lazy Owl Image

राई-सरसों की किसी विशिष्ट किस्म को खोजें

आरएमसेलेक्ट प्रयोक्ताओं को किस्मों की विभिन्न विशेषताओं पर जानकारी खोज करने के लिए सक्षम बनाता है।

आगे बढ़ें
Lazy Owl Image

विकसित किस्मों की संख्या का अवलोकन

आरएमसेलेक्ट प्रयोक्ताओं को अलग अलग अवधि के दौरान विकसित किस्मों की संख्या का अवलोकन भी देता है।

आगे बढ़ें

आरएमसेलेक्ट

भारत मैं राई-सरसों उत्पादन क्षेत्र को उनकी कृषि पारिस्थितिक के अनुरूप मुख्य रूप से पांच भागों में बांटा गया हैं। सरसों की उन्नत किस्मों का विकास मूलरूप से वारानी एवं सिंचित परिस्थितियों को ध्यान मैं रख कर किया जाता हैं। जलवायु परिस्थितियों के अनियमित व्यवहार में, किसानों के लिए यह जरूरी हैं कि उन्हें उनकी परिस्थितियों के अनुरूप उपलब्ध उपयुक्त तकनीकों की जानकारी हो। राई-सरसों के शोध कर्ताओं ने वर्षा आधारित, सिंचित एवं दोनों परिस्थितियों मैं अच्छा प्रदर्शन करने वाली उन्नत किस्मों का विकास किया हैं। इन किस्मों के वारे मैं जानकारी इधर उधर विखरी हुयी तथा कई प्रकार के प्रपत्रों एवं प्रकाशनों मैं उपलब्ध है। यहाँ यह एक चुनोती थी कि इन जानकारीयों को इलेक्ट्रॉनिक रूप मैं सही से व्यवस्थित किया जाय ताकि देश के किसान इन जानकारीयों से लाभान्वित होकर राई-सरसों की पैदावार बढ़ा सकें। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए एक बेव आधारित किस्म चयन विशेषज्ञ सिस्टम विकसित किया गया हैं यह सिस्टम वैज्ञानिक ज्ञान को पृष्ठ भूमि मैं रख नॉलेज इंजीनियरिंग का उपयोग कर विकसित किया गया हैं।....

और पढ़ें
Testimonials